जिले भर से 64 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी: एसपी
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं जिसमें शराब के कांड में 9, पुलिस पर हमला में 30, अनुसूचित जाति/जनजाति में 1, हत्या के प्रयास में 05 एवं अन्य गिरफ्तारी 19 कुल 64 गिरफ्तारियां हुई हैं। शराब की बरामदगी अन्तर्गत महुआ देशी शराब 210 लीटर, विदेशी शराब 3 लीटर हुआ है।
वाहन जाॅच के क्रम में कुल 570 वाहनों की जाॅच की गयी है एवं फाईन की कुल राशि 14 हजार रूपया वसूला गया है। अन्य बरामदगी अन्तर्गत मोटरसाईकिल 1, ट्रक 1, जे.सी.बी. 1 किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवादा पुलिस द्वारा इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी एवं सजा दिलाने हेतु लगातार प्रतिबंध है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












