आधा दर्जन गांवों का कटा सम्पर्क मार्ग राजेश श्रीवास्तव अयोध्या। नेपाल से छोड़े गए पानी व तीन दिन लगातार हुई बारिश से तहसील क्षेत्र के 510 परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। छह गांवों का संपर्क मार्ग कट गया है। सरयू नदी का पानी संपर्क मार्गों के ऊपर से बह रहा है। एक दर्जन गांवों को जाने वाले मार्ग पर पानी आ गया है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन को मजबूर हो गए है। प्रशासन लगातार बाढ़ क्षेत्र में निगरानी के लिए राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तक सीमित है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से महंगू का पुरवा के 140 परिवार, कैथी माझा लगभग 82, सराय नासिर 25, कैथी गांव 15, सल्लाहपुर 185, अब्बूपुर 27, मुजेहना 35, परिवार के बाढ़ की समस्याओं से जूझ रहे है।
बाढ़ प्रभावित गांव कैथी माझा निवासी शिव कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ने लगा है। गांव के चारो तरफ पानी भर गया। पानी से गांव घिर गया है। इसी गांव के श्री दत्त यादव ने बताया कि पांच दिन पहले लेखपाल साहब आए थे जो सब के घर जा कर नाम लिखे है। उसके बाद से कोई गांव नहीं आया है। ग्रामीण रामशंकर, गौरीशंकर, मौजीराम, बीरेंद्र बहादुर ने बताया कि गांव में लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश के समय हर समय विषैले जानवरो से खतरा बना रहता है। रात के अंधेरे में रतजगा कर गुजारनी पड़ती हैं। प्रभावित गांव के लोगों को अपनी निजी नाव ही आवागमन का सहारा है। उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने बताया कि बाढ़ कि हर स्थिति पर नजर रखी जा रही। राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल को तटबंध पर बने कैंप पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।