पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, दो फरार

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, दो फरार

अजय जायसवाल
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के रामपुर चक में शनिवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि चिलुआताल इंस्पेक्टर सुधीर सिंह और क्राइम ब्रांच के स्वाट प्रभारी मनीष यादव पुलिस बल के साथ शनिवार रात मोहद्दीपुर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान उन्हें एक बाइक पर तीन बदमाश आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर बदमाश गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर भागने लगे। रामपुर चक गांव के पास बदमाश अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गए। इसके बाद दो बदमाश भाग गए जबकि एक बदमाश पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लग गई। पूछताछ में उसकी पहचान जुल्फिकार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार जुल्फिकार कुशीनगर के कुबेरस्थान थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह गो तस्कर है, 20 दिन पूर्व गुलरिहा में पुलिस पर जानलेवा हमला करने की घटना में शामिल था। जुल्फिकार कुशीनगर के सेमरा हरदों, टोला कचनार थाना कुबेर स्थान का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा 15 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपी के अन्य दो फरार हुए साथियों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।