Homeबदायूंसभी ब्लाक मुख्यालयों पर हुआ स्वास्थ्य मेलो का आयोजन

सभी ब्लाक मुख्यालयों पर हुआ स्वास्थ्य मेलो का आयोजन

सभी ब्लाक मुख्यालयों पर हुआ स्वास्थ्य मेलो का आयोजन

अंकित सक्सेना
बदायूं। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाडा के अन्तर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन राजकीय इन्टर कालेज बदायूँ में किया गया जिसका उद्वघाटन मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी/एम0एल0सी0 द्वारा किया गया। श्री पाठक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है। गीता शाक्य ने कहा कि गया देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है।

जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाडा 17 सितम्बर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक मनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत विभन्न प्रकार की सेवाओं एवं योजनाओं से लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जायेगा। जनपदवासियों से अपील है कि पखवाडे के अन्तर्गत सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होने कहा हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीर्धायु एंव स्वास्थ्य जीवन की कामना करतें है। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 स्टाल लगाकर नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, मानसिक रोग, नाक कान गला रोग, हडडी रोग, आर्युवेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक, आदि के 1568 रोगियों को उपचारित किया गया। जिसमें 476 रक्त जाँचे की गयी एंव 44 मोतियाबिन्द रोगियों को चिन्हित किया गया तथा आयुषमान भारत योजना के अन्तर्गत 287 आयुषमान गोल्डन कार्ड बनाये गये। जनपद में सभी ब्लाक मुख्यालयों पर स्वास्थ्य मेलो का आयोजन हुआ।

बिनावर में डा0 संघमित्रा मौर्य सांसद सैदपुर में वर्षा यादव उसावा में अशोक भारतीय कादरचौक में वीरेन्द्र राजपूत उझानी में दीपमाला गोयल के दातागंज में अतेन्द्र विक्रम सिंह ब्लाक प्रमुख, बिल्सी में सुधीर श्रीवास्तव आसफपुर में कुशाग्र सागर बिसौली में हरिओम पाराशरी, इस्लामनगर में एम0पी0 सिंह राजपूत, जगत में धर्मेन्द्र शाक्य म्याँऊ में शारदाकान्त शर्मा सहसवान में अरूण प्रकाश धोबी समरेर में तेजपाल सागर द्वारा विधिवत स्वास्थ्य मेलो का शुभारम्भ किया गया। उपरोक्त मेंलो के प्रति जनमानस में काफी उत्साह देखा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रदीप वार्ष्णेय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर गीता शाक्य सांसद राज्यसभा/प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, अर्चना मिश्रा प्रदेश मंत्री, डा0 संघमित्रा मौर्य, महेश गुप्ता, पूर्व मंत्री राजीव गुप्ता, जिलाध्यक्ष दीपमाला गोयल, अध्यक्ष नगर पालिका जितेन्द्र यादव, पूर्व एम0एल0सी0 आशोक भारती, शारदा कान्त शर्मा, एम0पी सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, मीना वर्मा, डा0 आशीष शर्मा, डा0 संजीव गुप्ता, ज्ञानेद्र चौहान, अनुभव उपाध्याय, आशीष शाक्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read