HomeJaunpurजौनपुर में अनमय मदद के लिये चला अभियान

जौनपुर में अनमय मदद के लिये चला अभियान

जौनपुर में अनमय मदद के लिये चला अभियान

मदद की मिसाल पेश कर रहे जौनपुर के युवा
जौनपुर। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित बच्चे अनमय के उपचार के लिए जनपद में युवाओं की एक टोली विकास तिवारी के नेतृत्व में शहर के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, स्टेशन, बस अड्डे व सरकारी संस्थानों के अलावा कचहरी रोड सहित अन्य इलाकों में सार्वजनिक स्थान व सरकारी कार्यालयों के बाहर अनमय मदद के नाम का स्टीकर लगाकर क्राउड फंडिंग के माध्यम से मदद धनराशि जुटाने का अभियान चला रही है। गौरतलब है कि अनमय सिंह का इलाज कर रहीं सर गंगाराम अस्पताल की डा. वेरोनिका अरोरा ने बताया कि एसएमए टाइप-1 बेहद दुर्लभ किस्म की बीमारी है। इसमें बच्चों के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं और उन्हें सांस लेने तक में बहुत परेशानी होने लगती है।

7 महीने के अनमय एसएमए टाइप-1 नाम की बेहद दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं। बाद में ये अपनी किसी भी जरूरत के लिए पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। डाक्टरों का कहना है कि अनमय की जान बचाई जा सकती है और वे भी किसी दूसरे सामान्य बच्चे की तरह जिंदगी जी सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें एक विशेष इंजेक्शन जल्द से जल्द लगवाना होगा। इस इंजेक्शन के एक डोज की कीमत 16 करोड़ रुपये है जिसे चुकाना किसी भी निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के लिए संभव नहीं है। लिहाजा बच्चे की जान बचाने के लिए उनके माता-पिता क्राउड फंडिंग के जरिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस बाबत मदद के लिये धन जुटाने के लिये सड़क पर उतरे युवा समाजसेवी विकास तिवारी एडवोकेट ने बताया कि लोगों की मदद से इस बच्चे की जान बचायी जा सकती है। इस बीमारी से मुक्ति के लिए इस इंजेक्शन की एक डोज ही काफी होती है।

युवा समाजसेवी अतुल सिंह एडवोकेट ने कहा कि इंपैक्ट गुरू नाम की क्राउड फंडिंग वेबसाइट पर अनमय के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई जा रही है। लोग मदद कर भी रहे हैं लेकिन इलाज के लिए आवश्यक रकम इतनी ज्यादा है कि इतना पैसा आसानी से जुटता नहीं दिख रहा है। इसी क्रम में डा. अब्बासी ने कहा कि यह इंजेक्शन भारत में नहीं बनाया जाता है। इसे विदेश से मंगवाना पड़ता है जिसकी अमेरिकन मुद्रा में लगभग 2.1 मिलियन डालर कीमत आती है। इस समय इसकी कीमत भारत में लगभग 16 करोड़ रुपये है। इसके अलावा इसको आयात करने पर जीएसटी सहित कई टैक्स देने पड़ते हैं। इस प्रकार इसकी कीमत किसी भी परिवार की पहुंच से बाहर हो जाती है। इस अवसर पर नीरज शुक्ला, तुषार श्रीवास्तव, अवनींद्र यादव, दिव्य प्रकाश सिंह, विक्की अग्रहरी, डा. प्रभात विक्रम, आशीष सिंह, कुलदीप यादव, रामबचन यादव, स्नेहिल, अभिषेक, सोनू, अभय, निर्भय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read