हादसा डिडौली स्थित कल्लू ढाबा के पास हुआ। घटना के संबंध में पीछे की दो गाड़ियों के चालकों ने बताया कि आगे जा रही गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे की दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद आगे की गाड़ी का चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन दो गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है।





