HomeJaunpurजंगली पशु के हमले में 20 भेड़ों की हुई मौत, 5 घायल

जंगली पशु के हमले में 20 भेड़ों की हुई मौत, 5 घायल

  • जंगली पशु के हमले में 20 भेड़ों की हुई मौत, 5 घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में रात जंगली पशु के हमले में 20 भेड़ों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गईं। घटना से पशुपालक परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने करीब 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। गांव निवासी बिंद्रावन पाल पुत्र रामदास पाल ने बताया कि रात करीब 3 बजे जंगली पशु ने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। सुबह जब उन्होंने भेड़ों को मृत और घायल अवस्था में देखा तो परिवार में हड़कंप मच गया। भेड़ पालन ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी अमित जायसवाल ने घायल 5 भेड़ों का उपचार किया और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

 

 

 

 

Must Read