चन्दौली में उज्ज्वला योजना का बड़ा लाभ
1.97 लाख से अधिक लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिलिंग का चेक वितरित
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दीपावली पर्व पर उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए चेक वितरण करते हुए दीपावली की शुभकामना दिया। इस दौरान जनपद में भी कार्यक्रम हुआ जहां मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार मे देखा व सुना तथा उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया
गया। जनपद में कुल उज्ज्वला योजना अंतर्गत 197521 लाभार्थी लाभान्वित हुए। इस अवसर पर विधायक मुगलसराय व विधायक चकिया के प्रतिनिधि, चेयरमैन चकिया, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।











