प्रदेश अध्यक्ष ने आशा कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आशा बहुओं द्वारा परी हॉस्पिटल के परिसर में बैठक की गई जहां आशा बहुओं की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से आशा बहुओं की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील किया। साथ ही कहा कि आशा बहुएं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा करने का आग्रह किया। इस दौरान आशा बहुओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को भी उठाया। इस अवसर पर सुषमा मौर्य, निशा सिंह, वंदना सिंह, परी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. इंद्रजीत निषाद सहित सैकड़ों आशा बहुएं उपस्थित रहीं।











