मां भद्रकाली के जुलूस को लेकर प्रशासन ने किया रूट निरीक्षण
परम्परागत तरीके से निकाली जायेगी मां भद्रकाली की जुलूस
तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। स्थानीय थाना परिसर के सभागार में बुधवार को मां भद्रकाली समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई जहां मां भद्रकाली समितियों को जुलूस व शोभायात्रा के कार्यक्रम को परंपरागत तरीके से संपन्न कराने व सुरक्षा का विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। तहसीलदार बशिष्ठ वर्मा ने कहा कि पुरानी परंपरा के अनुसार ही मूर्ति स्थापना करें नए परंपरा की शुरुआत न करें। पंडाल से मार्ग व आवागमन प्रभावित न हो इसका विशेष ध्यान दें। आस्था की आड़ में हुडदंग करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे धीमे आवाज में बजायें।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने कहा कि विवादित गीत न बजाएं, पर्व से संबंधित धार्मिक गीत व भजन ही बजने को अनुमति रहेगी। विसर्जन या जुलूस के दौरान पटाखों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। शांति भंग करके का प्रयास करने वाले अराजकत्त्वों के बारे पुलिस को सूचना दें। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रहेगी। जुलूस रूट का निरीक्षण कर ढीले तारों को सही करवाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, वरिष्ट उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, राजन कुमार, आलोक यादव, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव, कांस्टेबल बृजेश पाल, अरविंद खरवार, समिति के रवि वर्मा, श्याम जायसवाल, महेश वर्मा, सूरज सिंह, रितेश जायसवाल, अमन कसौधन, बंटी मद्धेशिया, रवींद्र जायसवाल, शैलेश चौरसिया, शेषनाथ वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











