HomeTrendingगंगा उत्सव पर रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया प्रतिभाग

गंगा उत्सव पर रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया प्रतिभाग

  • गंगा उत्सव पर रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने किया प्रतिभाग

  • गंगा स्वच्छता का दिया गया संदेश

तेजस टूडे ब्यूरो
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। जिला गंगा समिति द्वारा गंगा उत्सव पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी एवं विपिन राज कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जहां गंगा की स्वच्छता का संदेश दिया। जिला गंगा समिति द्वारा ओम घाट में गंगा आरती का आयोजन हुआ। गंगा उत्सव पर डीएफओ जीडी मिश्रा के निर्देशन पर विभिन्न विद्यालयों में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता के साथ गंगा स्वच्छता रैली का आयोजन हुआ। गंगा उत्सव के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी एवं विपिन राज कान्वेंट स्कूल पनी के छात्र-छात्राओं को डीपीओ ज्ञान तिवारी एवं नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन ने कहा कि गंगा नदी हमारी जीवन दायिनी है। हम सबको मिलकर अविरल गंगा निर्मल गंगा का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर आशीष मिश्रा, रवि कुमार, लीना श्रीवास्तव, जुबेरिया, सदफ, फातिमा, प्रतिभा, शाइस्ता, अब्दुल, कुड्डूस, अंशुमान, सर्वेश श्रीवास्तव, यीशु तिवारी, सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read