संदिग्धावस्था में बुजुर्ग महिला की हुई मौत

रूपा गोयल
बांदा। बीमार बुजुर्ग महिला की दवांए खाने उसे उसकी मौत हो गई। डाक्टरो ने जहर खाने की आशंका जताते हुए शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के मजरा गहबरा निवासी 75 वर्षीय सेमिया पत्नी अमीन सिंह बीमार रहती थी। मंगलवार की सुबह अचानक हालत खराब हो गई। परिजनो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घेाषित कर दिया। मृतका के भाजे अभिलाष ने बताया कि सेमिया बीमार रहती थी। उसका इलाज ग्वालियर में चलता था। उसने अधिक दवाएं खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने जहर खाने की आशंका पर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक पुत्र देवपाल जो आर्मी में है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














