HomeVaranasi19 अपात्रों के काटे गये नाम

19 अपात्रों के काटे गये नाम

19 अपात्रों के काटे गये नाम

एडीओ सहकारिता, एडीओ पंचायत और एडीओ कृषि ने कई गांवों मे की आवास की जांच
जितेंद्र सिंह चौधरी
हरहुआ, वाराणसी। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ तथा एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार पांडेय ने गहनी, गुरवट, अनौरा, गोकुलपुर, भटपुरवा कला और गुरवट ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों की पात्रता की जाँच की। जाँच के दौरान अधिकारियों द्वारा उन्नीस अपात्रों के नाम काट दिए गए।

इसमे पक्के कमरे और पक्की दीवार वाले आवासीय ढांचे वाले, मोटरसाइकिल, तिपहिया वाहन और बेसिक फोन वाले लोगों के आवास काट दिए गए। जाँच के दौरान सेक्रेटरी चंचल रेड्डी, अभिलाष, रत्नशंकर पांडेय, संजय गुप्ता और चंद्रबली उपस्थित रहे। बीडीओ हरहुआ डा.रक्षिता सिंह ने सभी सचिवों को चेतावनी देते हुए आगाह किया कि गुरुवार तक शत प्रतिशत लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read