पति-पत्नी के 17 विवादित जोड़े कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन व वामा सारथी की अध्यक्षता में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन एवं विभिन्न थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया।
तदोपरान्त महिला थाना से 05, थाना गंगाघाट से 04, थाना औरास, थाना बांगरमऊ से 02-02, थाना बेहटा मुजावर, थाना कोतवाली सदर, थाना बारासगवर व थाना सफीपुर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। पुनीत कार्य में डा. आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में डा. सगीर अहमद, डॉ. अवसार अली एवं सहयोगी अंकित रघुवंशी तथा पुलिस टीम से म.हे. डेस्क प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, महिला प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रेखा सिंह, म.का. लक्ष्मी सिंह, म.का. कीर्ति सिंह, म.का. प्रीति चौहान, म.का. अजेता राजवंशी, म.का. सुमन यादव, म.का. नीलम यादव, म.का. शीलू, म.का. दुर्गेश का विशेष योगदान रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














