रेल प्रशासन ने किया सराहनीय कार्य
रेलवे प्लेटफार्म पर सकुशल प्रसव, मां व नवजात दोनों स्वस्थ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। गाड़ी संख्या 12715 के सामान्य कोच से भुसावल से मथुरा को यात्रा कर रही महिला यात्री मोनिका भोसले को झांसी स्टेशन आते आते अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा हुई।
सूचना प्राप्त होते ही रेल प्रशासन एक्टिव मोड पर आ गया और रेल सुरक्षा बल और रेलवे डॉक्टर की टीम प्लेटफार्म क्रमांक 4/5 पर पहुंचा, शिशु की डिलीवरी हुई ओर मां व बच्ची दोनों का स्वास्थ्य स्थिर था, हालांकि महिला यात्री यात्रा पूरी करना चाहती थीं, परंतु डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य की दृष्टि से उन्हें रेलवे अस्पताल में आगे के उपचार और निगरानी के लिए भेजने की सिफारिश की। काफी समझाने-बुझाने के पश्चात मोनिका तैयार हुईं और वर्तमान में रेलवे अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














