HomeTrendingबीयू में गूंजा युवा जोश, एनएसएस शिविर बना बदलाव की आवाज

बीयू में गूंजा युवा जोश, एनएसएस शिविर बना बदलाव की आवाज

  • बीयू में गूंजा युवा जोश, एनएसएस शिविर बना बदलाव की आवाज

  • कुलपति बोले— यही है असली राष्ट्र निर्माण

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन जबरदस्त उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक चेतना के माहौल में हुआ। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने साफ कहा कि “यही मंच युवाओं को जागरूक नागरिक बनाता है और देश को आगे ले जाता है।” पूरे कार्यक्रम में युवाओं का जोश और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता साफ नजर आई। कार्यक्रम में कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर, उप कुलसचिव सुनील सेन सहित अन्य अतिथियों ने भी युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए एनएसएस को व्यक्तित्व विकास का मजबूत माध्यम बताया। समापन से पहले निकली जागरूकता रैली ने माहौल बदल दिया। महान विभूतियों की वेशभूषा में स्वयंसेवकों ने ऐसा संदेश दिया कि पूरा परिसर देशभक्ति से सराबोर हो गया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीत, नाटक और नृत्य ने दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पाण्डेय और डॉ. प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में चले शिविर में युवाओं ने सिर्फ बातें नहीं, जमीन पर काम कर दिखाया। स्वच्छता अभियान से लेकर महिला जागरूकता, जल संरक्षण और साइबर सुरक्षा तक हर मुद्दे पर सक्रिय भागीदारी निभाई। समापन पर स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read