HomeJaunpurJaunpur News: राजनाथ का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, रामघाट में...

Jaunpur News: राजनाथ का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, रामघाट में हुआ दाह संस्कार

  • राजनाथ का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, रामघाट में हुआ दाह संस्कार

तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में राजनाथ की रविवार की मौत के बाद सोमवार को शाम 4 बजे शव पहुचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शव पहुंचने से पहले ही चंदवक प्रवीण यादव केराकत अमरेंद्र पांडेय बक्शा प्रशांत सिंह और गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम 4 बजे मृतक 68 वर्षीय राजनाथ यादव का शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम दर्शन के बाद शाम 4:30 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए रामघाट ले जाया गया।
राजनाथ यादव के 3 बेटे चंद्रशेखर, जयशेखर और रविशेखर हैं। तीनों विवाहित हैं। बड़ा बेटा चंद्रशेखर रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता है जबकि जयशेखर और रविशेखर गांव में ही रहते हैं। राजनाथ की मौत के बाद ग्रामीणों के जेहन में पिछले बुधवार को पंचायत के दौरान हुई स्कॉर्पियो चढ़ाने की घटना की यादें फिर ताजा हो गईं। उस दिन पंचायत में बैठे लोगों पर राम यादव नामक आरोपी ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चढ़ा दी थी।

 

 

 

 

Must Read