कौमी एकता सप्ताह: राजकीय इण्टर कालेज में ‘विविधता में एकता’ विषयक कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज में ‘विविधता में एकता’ विषय पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी प्रधानाचार्य नीरजाकान्त पांडेय ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्त्र विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक एकता दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन, नाटक इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कौमी एकता सप्ताह समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण गोपाल वर्मा ने छात्रों को कौमी एकता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में रविंद्र सिंह, अर्चना शाह, कमलेश कश्यप, अतुल दूबे आदि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक रमाशंकर ने किया। पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज के छात्रों ने विविधता में एकता का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके सभी को राष्ट्रीय एकता के लिए आपस में एकजुटता का सजीव चित्रण किया। इसी क्रम में कांशीराम राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आर्य कन्या बालिका इण्टर कालेज के बच्चों ने राट्रीय एकता पर सामूहिक गीत प्रस्तुत किया।











