HomeTrendingयूजीसी नियमों की अनदेखी, विवि की जल्दबाजी ने उबाल बढ़ाया, भड़के छात्र

यूजीसी नियमों की अनदेखी, विवि की जल्दबाजी ने उबाल बढ़ाया, भड़के छात्र

  • यूजीसी नियमों की अनदेखी, विवि की जल्दबाजी ने उबाल बढ़ाया, भड़के छात्र

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नियमों की अनदेखी ने छात्रों का धैर्य खत्म कर दिया। विधि संकाय के छात्रों ने यूजीसी के नियमों की खुलकर धज्जियाँ उड़ाने पर जमकर विरोध किया है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने केवल कुछ ही महीनों में 90 कार्यदिवसों का पाठ्यक्रम पूरा करने की योजना बना दी है जबकि जनवरी में ही पिछले सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न हुई थी। अब अप्रैल में उसी सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करने की तैयारी ने छात्रों का पारा हाई कर दिया है। छात्रों ने कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर बताया कि इतने कम समय में पाठ्यक्रम का रिवीजन नाममात्र ही होगा और सीखने का अवसर सीमित रहेगा। विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों पर दबाव डालकर ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए “खानापूर्ति” कराने की योजना भी छात्रों में नाराजगी पैदा कर रही है। साथ ही फीस की समस्या ने विरोध को और तूल दिया। जहां नियमित शुल्क केवल 1000 रुपये होना चाहिए था, वहीं छात्रों से लगभग 1700 रुपये वसूले जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यह न केवल यूजीसी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि छात्र हितों के सीधे खिलाफ भी है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की इस जल्दबाजी ने शिक्षा की गुणवत्ता को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने मांग किया कि परीक्षाओं की समय-सारणी और शुल्क दोनों तुरंत यूजीसी नियमों के अनुरूप संशोधित किए जाएं, अन्यथा उनका विरोध और तेज होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read