HomeFirozabadघर से सौ मीटर दूरी पर युवक की हुई हत्या

घर से सौ मीटर दूरी पर युवक की हुई हत्या

घर से सौ मीटर दूरी पर युवक की हुई हत्या

सिर व पैर पर मिले धारदार चोट के निशान
रविन्द्र कुमार
फ़िरोज़ाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र टापा कला में एक युवक के घर से सौ मीटर दूरी पर स्थित पानी की टंकी के पास उसका शव पड़ा मिला जिसके शरीर पर धारदार निशान से हत्या की आशंका जताई गई। थाना पुलिस संग एसपी सिटी व सीओ सिटी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार थाना उत्तर क्षेत्र नई पानी की टंकी टापा कला निवासी 22 वर्षीय अंशुल पुत्र जगदीश का शव उसके घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर गुरुवार सुबह शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आस—पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये। सूचना पर एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे।

घटनास्थल का मौका मुआयना कर एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित पानी की टंकी के पास अंशुल नामक युवक का शव मिला है। सिर व पैर पर धारदार चोट के निशान है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read