संदिग्ध हालात में युवक की हुई मौत

संदिग्ध हालात में युवक की हुई मौत

एलपी उपाध्याय
सहपऊ, हाथरस। स्थानीय क्षेत्र के गांव खोंडा में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह स्वजन को उसका शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। 26 वर्षीय राजू खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया।

सुबह उसके स्वजन को उसका शव कमरे में एक रस्सी के फंदे से लटका मिला। स्वजन ने शव फंदे से उतारा। परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं