Jaunpur News : सरायख्वाजा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, आखिर क्यों जानिए क्या है मामला?
24 घण्टे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं लूटेरे
जेवरात नगदी समेत ढाई लाख की लूट का मामला
देवेन्द्र सिंह यादव
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर बाजार में शुक्रवार की शाम बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक किराना व्यवसाई से नगदी जेवरात समेत करीब ढाई लाख लूट लिया था। जिस मामले में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष सरायख्वाजा केके सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उधर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों तक पहुंच नहीं सकी। जानकारी के अनुसार शकरमण्डी निवासी रवि गुप्ता कुतुपुर बाजार में अपने किराना की दुकान पर बैठकर काम निपटा रहे थे।

करीब 7 बजे बाइक सवार 3 बदमाश पहुंचे और असलहा दिखाकर के उनके कैश काउंटर से करीब 50 हजार नगदी व उनके साथ बैठे मित्र अनूप साहू से दो लाख से अधिक का चैन लूटकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने गंभीरता से लेते हुये लापरवाही मिलने पर थानाध्यक्ष केके सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह इंस्पेक्टर देवानन्द को नई जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही निर्देश दिया कि शीघ्र खुलासा करें। हालांकि लुटेरों की तलाश में जगह-जगह पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





