ग्रंथी, पत्नी, भांजी समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत

ग्रंथी, पत्नी, भांजी समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत

चुन्नन खां
पूरनपुर, पीलीभीत। असम हाईवे पर मोहनपुर गुरुद्वारा के पास दो ईंटों से भरी ट्रालियां खड़ी थी। रात साढ़े 7 बजे गुरुद्वारा के ग्रंथी, पत्नी और भांजी के साथ कुर्रैया जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से ईंटों से भरी ट्राली में पीछे से टकरा गई। इससे तीनों की मौत हो गई। इधर बरखेड़ा में देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। असम हाईवे पर खुटार की ओर शुक्रवार रात करीब साढ़े 7 बजे एक बाइक से 3 लोग जा रहे थे। बाइक चालक के अलावा दो महिलाएं सवार थी।

इसी दौरान पूरनपुर करीब नौ किलोमीटर आगे मोहनपुर गुरुद्वारा के पास हाईवे किनारे दो ईंटों से भरी ट्रालियां खड़ीं थी। संतुलन बिगड़ने से बाइक ट्राली में जा टकराई। पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी मृतका कमलजीत कौर के भाई चरनजीत सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय कमलजीत कौर मांधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर इमलिया निवासी 37 वर्षीय मामा मेजर सिंह और 35 वर्षीय मामी रजविंद कौर के साथ कुर्रैया जा रही थी। मामा कुर्रैया गुरुद्वारा में ग्रंथी है। अक्सर मामा-मामी वहां आते जाते है। शुक्रवार को कमलजीत कौर भी साथ में जा रहीं थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा था। दुर्घटना के बाद मेजर सिंह और रविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलजीत कौर को सीएचसी में डाक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने 3 शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखने के लिए भेज दिए। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि हादस असम हाईवे पर हुआ है। बाइक ईंटों की ट्राली से टकरा गई थी। इससे तीनों की मौत हो गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जाएंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं