दीपक सिंह
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र में सुरेंद्र कुमार 35 वर्ष पुत्र राम सिद्धि प्रसाद की बीती रात ट्रक दुर्घटना से मौत हो गई। सुरेंद्र रात को एक शादी समारोह में जाने के लिए कुछ सामान मुर्दाहा बाजार से लाना चाहता था बीच में मुर्दाहा चौकी के पास भुसौला बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक थी, उसी से अचानक एक्सीडेंट होने के दौरान मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक व्यक्ति दर्शनी पुर ग्रामसभा का निवासी है। पिता रेलवे रिटायर राम सिद्धि प्रसाद को 3 लड़के और 3 पुत्रियां है। बड़ा लड़का जिला आजमगढ़ देवगांव थाने में दीवान है। दूसरा लड़का खेती करता है और तीसरा मृतक सुरेंद्र कुमार विश्वास दीवानी में एडवोकेट था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सुबह चौकी इंचार्ज पंकज सिंह शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शहर को भेज दिया। मृतक की अभी शादी नही हुई थी। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।