HomeJaunpurकिशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

चुन्नन खां
बरखेड़ा, पीलीभीत। खेत में शौच को गई किशोरी को गांव के एक युवक ने पकड़ लिया। आरोप है कि मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। माता-पिता के रिश्तेदारी से लौटने पर पीड़िता ने पूरी बात बताई और फिर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नाबालिग से रेप की कोशिश, भीड़ ने आरोपी को पीटा

थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि शनिवार को उसके माता-पिता रिश्तेदारी में चले गये थे। वह घर पर ही थी। रविवार सुबह सात बजे मकान से कुछ दूरी पर खेत में शौच को गई थी। वहां मौजूद गांव निवासी युवक ने पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। दोपहर में माता-पिता के घर पहुंचने पर पूरी घटना बताई।

फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

इसके बाद कार्रवाई को थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। एक टीम गांव पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करती रही। प्रभारी निरीक्षक केके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान कराये जाएंगे।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read