पूर्व मंत्री के आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच गिरफ्तार
बलिया (पीएमए)। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की ओर से राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी को गाली देने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और सपा जिलाध्यक्ष रामंगल यादव समेत कई पर एफआईआर दर्ज किया है।
साथ ही रविवार रात आनंद चौधरी के गांव कपूरी और बलिया स्थित आवास आदि पर शहर कोतवाली और फेफना पुलिस ने छापेमारी की। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को सपा कार्यालय से गिरफ्तार करने की पुष्टी की है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
बता दें कि गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया था। मंत्री उपेंद्र तिवारी के भतीजे अश्विनी की तहरीर पर पुलिस ने व निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, उनके पिता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, जिपं के पूर्व सदस्य अमित यादव, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, शिवपाल यादव, दिनेश यादव, प्रेम प्रकाश यादव, विकास कुमार ओझा समेत दस नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था।

