HomeJaunpurफंदे से लटकी मिली युवक की लाश

फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

बहराइच(पीएमए)। एक युवक की लाश मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। उसकी पत्नी एक मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटी तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी प्रकार दरवाजा खोलवा कर घर में घुसी और कुंडे से लाश उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नानपारा के गोड़ियन टोला मोहल्ले के निवासी 33 वर्षीय राजेश कुमार सोनी पिता शंभू कुमार की पत्नी रविवार शाम शहर से अपने घर आई, तो उसके मकान का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जानकारी मिलते ही राजेश के मामा कैलाश नाथ मौके पर पहुंचे। राजेश की पत्नी पड़ोसी की बेटी की विदाई कराने के लिए शहर गई थी। पड़ोसी ने दूसरे के छत से जाकर देखा तो राजेश का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलने पर कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग प्रताप सिंह, राजा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लाश उतरवाया तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read