Homeबांदायुवक फांसी पर झूला, हुई मौत

युवक फांसी पर झूला, हुई मौत

युवक फांसी पर झूला, हुई मौत

रूपा गोयल
बांदा। सूने घर में युवक ने कमरे के अंदर पंखे की हुक पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी अभिषेक तिवारी (30) पुत्र स्व. रमेश कुमार तिवारी ने बुधवार की शाम कमरे के अंदर पंखे की हुक पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे चाचा शत्रुघन ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोर—शराबा सुनकर आस—पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक के बड़े भाई रामाशीष ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गोवा में रहता है। अभिषेक गांव में रहकर किसानी करता था। दो भाइयों के बीच करीब 25 बीघा जमीन है। जनवरी माह में पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से अभिषेक परेशान रहने लगा था। इसी के चलते उसने यह घटना अंजाम दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read