केन नदी के जलस्तर पर पैनी नजर रखें अधिकारीः डीएम
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई स्टेयरिंग कमेटी की बैठक
बाढ़ के दौरान बचाव के लिये नाव, मोटर बोट व गोताखोर की व्यवस्था करने के निर्देश जारी
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ के दौरान स्टेरिंग कमेटी के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में बैठक हुई जहां उन्होंने केन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मध्य प्रदेश से छोड़े जाने वाले पानी से केन नदी पर जल स्तर बढ़ने एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के संबंध में प्रतिदिन नजर रखते हुए समय पर लोगों को जानकारी एवं सतर्क किए जाने के निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ होने की स्थिति में समस्त संभावित क्षेत्रों में राहत चौपाल आयोजित किए जाने तथा बाढ़ से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भोजन, खाद्य एवं अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था किए जाने तथा मेडिकल किट्, दवाएं एवं वैक्सीन एवं चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बाढ़ के दौरान बचाव हेतु नाव एवं मोटर बोट तथा गोताखोर की व्यवस्था रखे जाने तथा सर्पदंश एवं अकाशी बिजली से बचाव के संबंध में व्यवस्थाएं किए जाने तथा पशुओं हेतु भूसा/चारा, टीकाकरण आदि की व्यवस्था और दवाओं को अधिकतम दिनों के लिए व्यवस्था किए जाने के साथ ही कैंप में पशु विभाग के चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाए जाने के निर्देश दिएस उन्होंने शुद्ध पेयजल तथा सैनिटेशन एवं प्रकाश की व्यवस्था रखने के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसीलदार बाढ़ प्रभावित ग्राम के संबंध में जानकारी लेते हुए बाढ़ चौकिया में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को रखे जाने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने के निर्देश दिया। साथ ही बताया कि बाढ़ से बचाव हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 05192-285260 है तथा 43 बाढ़ राहत शिविर भी चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने तथा समय-समय पर बाढ़ से प्रभावित स्थलों पर उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों को बाढ़ से बचाव हेतु चौपाल आयोजित किए जाने और बाढ़ से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दिए जाने के साथ वीडियो सिग्नल को भी ग्रामीणों के समक्ष प्रदर्शित किए जाने के निर्देश दिया जिससे आपदा/ बाढ़ के दौरान क्या करें और क्या ना करें, के संबंध में उन्हें जागरूक किया जा सके।
अन्त में उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय, बिजली के तारों एवं ट्रांसफार्मर से दूर रहें, उबला हुआ शुद्ध पानी का प्रयोग करें एवं अन्य सतर्कता रखे जाने हेतु जागरूक किया जाय। साथ ही आवश्यक सहायता के लिए एंबुलेंस सहायता हेतु 108, पुलिस सहायता हेतु 112 तथा राहत सामग्री हेतु 1070 में तथा कंट्रोल रूम नंबर में डायल कर अवगत अवगत कराए जाने हेतु जानकारी दी जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल श्रीवास्तव सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












