HomeTrendingधारदार हथियार से वार करके युवक को उतारा मौत के घाट

धारदार हथियार से वार करके युवक को उतारा मौत के घाट

  • धारदार हथियार से वार करके युवक को उतारा मौत के घाट

  • लखनऊ में 5 दिन बाद टूटा दम

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरौत के मजरा हरदयाल पुरवा में सोमवार की रात हुई खूनी वारदात ने अब दिल दहला देने वाली हत्या का रूप ले लिया है। शराब के नशे में धुत 4 दरिंदों द्वारा धारदार हथियार से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल शिव शंकर पुत्र राम बहादुर ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी और परिवार में कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब 4 लोग शराब के नशे में शिव शंकर के घर के पास पहुंचे और अचानक गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से शिव शंकर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी कर्नलगंज ले गये जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे तत्काल लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां पांच दिन तक इलाज के बाद आज उसकी मौत हो गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, न्याय की लगाई गुहार मृतक की मौत की सूचना पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिलखते हुए पत्नी ने बताया कि उसके पति को चार लोगों ने मिलकर शराब पीकर बेरहमी से मारा है। परिवार ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा था। इस संबंध में कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पहले दर्ज मुकदमे को अब हत्या की धाराओं में आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाता तो शायद शिव शंकर की जान बच जाती।

 

 

 

 

Must Read