HomeTrendingचूल्हे में फूस डालते ही भड़की आग, युवक झुलसा

चूल्हे में फूस डालते ही भड़की आग, युवक झुलसा

  • चूल्हे में फूस डालते ही भड़की आग, युवक झुलसा

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ऊगू गांव में शनिवार को चूल्हे में खाना बनाते समय अचानक आग की लपटों की चपेट में आने से युवक झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उसे सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ऊगू कस्बा निवासी अजय (48) पुत्र राम नारायण घर में अकेले रहता है। वह अपना खाना खुद बनाता है। शनिवार को मजदूरी करने के बाद घर लौटा और खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगा। आग न जलने पर उसने चूल्हे में फूस डाल दिया। इससे अचानक तेज लपटें उठीं और अजय उनकी चपेट में आकर झुलस गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे उपचार के लिए सफीपुर सीएचसी पहुंचाया।

 

 

 

 

Must Read