पारम्परिक बुन्देली, गायन व वादन के साथ मनाया गया बुन्देली दशहरा मिलन समारोह

  • पारम्परिक बुन्देली, गायन व वादन के साथ मनाया गया बुन्देली दशहरा मिलन समारोह

  • शूरवीरों की शौर्य गाथा का प्रतीक है बुन्देलखण्ड: डा. पुष्पलता अग्रवाल

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद् द्वारा शनिवार को बुन्देली दशहरा मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन राजाजीपुरम् स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय के नीरू सभागार में हुआ जहां बड़ी संख्या में राजधानी में रह रहे बुंदेलखंड समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
कार्यक्रम प्रसिद्ध समाजसेवी, बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद् की संस्थापक सरक्षक एवं सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष डा0 पुष्पलता अग्रवाल ने किया। पिछले 40 वर्षाें से लगातार यह आयोजन उनके द्वारा किया जा रहा है। अतिथि के रूप में बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद् के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी, महासचिव कैलाश जैन, डा0 पवनपुत्र बादल, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य प्रिषद सहित अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र तिवारी ने किया। संस्थापक संरक्षक डा0 पुष्पलता अग्रवाल ने उपस्थित बुंदेली समाज के गणमान्य लोगों का अभिनंदन बुन्देली परम्परानुसार किया। साथ ही कहा कि बुन्देलखण्ड शूरवीरों की शौर्यगाथा का प्रतीक है। उन्होंने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं प्रदान करते हुये लोगों को बुन्देली संस्कृति और परंपराओं के प्रति आने वाली पीढ़ी को जागरूक रखने की अपील किया। डा0 पुष्पलता अग्रवाल तथा बुन्देली समाज की अनेक महिलाओं ने परंपरागत बुंदेली संस्कृति से ओत-प्रोत गीत गाये तो वहीं बुन्देलखण्ड के कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य और गायन भी प्रस्तुत किये गये। आयोजित रात्रि भोज में बुन्देली संस्कृति के विशिष्ठ पकवानों का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। साथ ही सभी को विजय का प्रतीक पान खिलाया गया। इस अवसर पर बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद के आजीवन सदस्य अनिल अग्रवाल सहित बुंदेली समाज की उनेक विभूतियां भी उपस्थित रहीं।