आदर्श विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
खेलकूद प्रतियोगिताओं में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करती रहीं शिक्षिकाएं
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। कुरमौल उर्फ बड़हरा कुसम्ही बाजार स्थित आदर्श विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, खेल भावना एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की उमंग और तालियों की गूंज से उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वार्षिक खेलकूद दिवस का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना ही नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। शिक्षकों ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा बच्चों का लगातार मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अरशद अंसारी, वरिष्ठ शिक्षक महावीर प्रसाद, डेस्क प्रतिनिधि मेहफूज खान, शिक्षिकाएं गीता शर्मा, रागिनी मौर्य, राधिका यादव, अलीजा खान, कर्मा भारतीय, जयहिंद प्रसाद, संजीव चौरसिया, सर्वेश यादव, अंशिका मिश्रा, खुशी शर्मा, अंजलि यादव, जायरा खान, पिंकी निषाद, रजी अंसारी, अस्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन बच्चों के लिए उत्साह, मनोरंजन और सीख से भरपूर रहा। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है।











