HomeTrendingयुवा प्रतिभा: 'हेल्थसिस' सॉफ्टवेयर बनाकर सूर्यांश ने बढ़ाया मान, राज्यपाल ने किया...

युवा प्रतिभा: ‘हेल्थसिस’ सॉफ्टवेयर बनाकर सूर्यांश ने बढ़ाया मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

  • युवा प्रतिभा: ‘हेल्थसिस’ सॉफ्टवेयर बनाकर सूर्यांश ने बढ़ाया मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
मैजापुर, गोंडा। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक संजय मिश्रा के पुत्र सूर्यांश मिश्रा ने अपनी तकनीकी प्रतिभा और इनोवेशन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सूर्यांश ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ‘हेल्थसिस’ नामक एक नया सॉफ्टवेयर विकसित किया है। हाल ही में आयोजित ‘पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद आइडियाथॉन 2026’ में इस उत्कृष्ट इनोवेशन के लिए सूर्यांश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय से जुड़े इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने सूर्यांश और शशांक को विशेष रूप से मेडल तथा पांच हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया। सूर्यांश की इस बड़ी सफलता और राज्य स्तर पर मिले सम्मान से मैजापुर चीनी मिल परिसर, उनके परिवार और स्थानीय क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

 

 

 

 

Must Read