HomeTrendingकानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन, एसपी ने 5 थानाध्यक्षों को किया इधर—उधर

कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन, एसपी ने 5 थानाध्यक्षों को किया इधर—उधर

  • कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन, एसपी ने 5 थानाध्यक्षों को किया इधर—उधर

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। जिले की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने और आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत 5 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। सभी को नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में देने के निर्देश दिए गए हैं। जारी तबादला आदेश के अनुसार निरीक्षक ज्ञान सिंह को खोड़ारे से हटाकर कटरा बाजार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक राजेश तिवारी को इटियाथोक थाने की कमान सौंपी गई है। मोतीगंज थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक तेजनरायन गुप्ता अब खोड़ारे के नए थानाध्यक्ष होंगे। इटियाथोक के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक गौरव सिंह तोमर को मोतीगंज भेजा गया है। कटरा बाजार थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक अजय तिवारी को अब एसपी का द्वितीय पीआरओ बनाया गया है। पुलिस विभाग में इस फेरबदल को आगामी चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

 

Must Read