पेड़ काटते 11 हजार लाइन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय तहसील क्षेत्र के थाना बछरावां के सब्जी गांव में पेड़ काट रहे युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताते चलें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं बुधवार दोपहर 12 बजे सब्जी गांव का रहने वाला राम सोहन रावत पुत्र पच्चू 32 वर्ष गांव में ही आम के पेड़ की डालें छांट रहा था तभी एक डाल पेड़ के बगल से गुजरी हाई टेंशन लाइन पर गिर गई जिससे रामसोहन करंट की चपेट में आ गया। पिता को झुलसते देख नीचे खड़ा उसका पुत्र धर्मेश 5 वर्ष पिता को जलता हुआ देख गांव की तरफ चीख पुकार करते हुए भागा। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक युवक पूरी तरह से झुलसकर मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














