सब्जी लेने जा रहे युवक की हुई मौत
तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुआ था मृतक
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के नवादिया धनेश गांव निवासी अखिलेश कुमार, कांता प्रसाद के बेटे थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे वह घर से सब्जी लेने कलीनगर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अखिलेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्हें पीलीभीत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अखिलेश 3 भाइयों और तीन बहनों में पांचवें नंबर पर थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। बीसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि अखिलेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।











