वरिष्ठ पत्रकार की माता जी के निधन क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
तेजस टूडे सं.
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
नारीबारी, प्रयागराज। स्थानीय क्षेत्र के सलैया खुर्द निवासी वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता दिवाकर त्रिपाठी की पूजनीय माता श्रीमती सूर्यकली (80 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही स्थानीय पत्रकारों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीमती सूर्य कली अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह अत्यंत सरल, धार्मिक एवं मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं व शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार 23 नवंबर को प्रयागराज स्थित दशाश्वमेध घाट पर किया जाएगा।











