मण्डी में क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा, कागजों में खरीद की समाचार पत्रों की बनी रहीं सुर्खियां
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। पुरनपुर किसान लुटा मिलों में, अफसरों के कागजों में चमकी खरीद, पूरनपुर में धान खरीद का बड़ा खेल? केंद्र पर ताला, पोर्टल पर खरीद, पूरनपुर में धान घोटाले आ रही की बू। सरकार के दावे अपनी जगह हैं और पूरनपुर मंडी की हकीकत अपनी जगह। चर्चाए: धान खरीद के नाम पर सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है लेकिन कागजों में खरीद के आंकड़े रोज बढ़ते जा रहे हैं। वहीं इस मामले में एसडीएम पूरनपुर नागेंद्र पांडेय का कहना है कि ऑनलाइन खरीद नहीं हो रही है, मंडी में सेंटर चालू है।











