Homeआजमगढ़अतरौलिया हादसे में युवक की हुई मौत, भीड़ ने भाग रहे कार...

अतरौलिया हादसे में युवक की हुई मौत, भीड़ ने भाग रहे कार को दौड़ाकर पकड़ा

अतरौलिया हादसे में युवक की हुई मौत, भीड़ ने भाग रहे कार को दौड़ाकर पकड़ा

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवां पुल के पास दिन में कार व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार चकबंदी अधिकारी संतकबीरनगर के नाम से पंजीकृत थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थानांतर्गत मुबारक पिकार भंडाभार निवासी राम अवध (22) सोमवार को निमंत्रण में शामिल होने के लिए बाइक से लहरपार गांव जा रहा था। अभी वह अतरौलिया थाना के शेरवा पुल के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में राम अवध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार को चालक समेत पकड़ लिया।
कार चकबंदी अधिकारी संतकबीर नगर संजय सिंह के नाम पर दर्ज है और घटना के समय वह कार में सवार भी थे। लोगों की सूचना पर अतरौलिया थाना के बूढ़नपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना से अवगत कराया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read