जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, 1 लाख रूपये बरामद

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरु टोला स्थित एक मकान से जुआ खेलते 11 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए व 01 लाख दो हजार चार सौ रूपये बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर आजमगढ गौरव शर्मा, प्र0नि0 शशिमौलि पाण्डेय, उ0नि0 राज नारायण पाण्डेय, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान राहुल वर्मा के मकान मोहल्ला गुरुटोला से अभियुक्त राहुल वर्मा उर्फ बब्लू पुत्र महंगू सेठ निवासी गुरुटोला थाना कोतवाली आजमगढ, जानी सेठ पुत्र मुन्ना सेठ निवासी गुरुटोला थाना कोतवाली, दशरथ निषाद पुत्र बिहारी निषाद निवासी मतौलीपुर थाना सिधारी, चन्दन मद्धेशिया पुत्र राम प्रसाद निवासी कुन्डीगढ थाना कोतवाली, सर्वेश कुमार उर्फ टोनी पुत्र दीपचन्द्र निवासी बेलनाडीह थाना सिधारी, विशाल सोनकर पुत्र जिवबोधन निवासी नरौली थाना सिधारी, दिनेश राजभर पुत्र कुमार राजभर निवासी पल्हनी थाना सिधारी, सतीश चौहान पुत्र हरिलाल चौहान निवासी पूरा सोफी थाना मुबारकपुर, संजय गुजराती पुत्र अशोक गुजराती निवासी खैरातपुर थाना सिधारी, सौरभ यादव पुत्र हरिलाल यादव निवासी सरायमन्दराज थाना कोतवाली व प्रदीप यादव पुत्र राम आसरे यादव निवासी मुनरासराय थाना कोतवाली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। एक पारदर्शी डिब्बे में 1,02,400 रुपये माल फड़ एक पारदर्शी डिब्बे में 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर धारा 3/4 सार्वजनिक द्यूत अधिनियम थाना कोतवाली के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सभी को चालान न्यायालय भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














