HomeGorakhpurमुख्य चुनाव आयुक्त से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने ट्वीट करके की...

मुख्य चुनाव आयुक्त से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने ट्वीट करके की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने ट्वीट करके की मांग

गैरजनपद के कर्मचारी के मतदान की व्यवस्था कराये चुनाव आयोग: रूपेश
संजय कुमार
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के मतदान का प्रशिक्षण दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में चल रहा है। उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के सभी प्रकार की सहूलियत का भी ध्यान रखा जा रहा है लेकिन जनपद से बाहर के जो कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं, उनके मतदान के लिए कोई सुलभ व्यवस्था नहीं है जिससे कई कर्मचारी मतदान से वंचित रह जा रहे हैं। यह जानकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी अनूप कुमार ने दिया। रूपेश जी ने कहा कि जहां सरकार और चुनाव आयोग शत—प्रतिशत मतदान करने का पक्षधर है, वहीं सिस्टम की खामियों के कारण कर्मचारियों का मतदान से वंचित रहना लोकतंत्र के लिए घातक है। परिषद के निर्णय पर महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को ट्वीट कर इसकी व्यवस्था कराए जाने की मांग भी किया। साथ ही साथ हम जिला निर्वाचन अधिकारी से भी हम मांग करते हैं कि वह इस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव में ड्यूटी में लगे सत प्रतिशत कर्मचारियों का मतदान करने की कृपा करें। इस अवसर पर रूपेश श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, श्याम नारायण शुक्ल, इजहार अली सहित तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read