HomeGorakhpurनशे का इंजेक्शन मांग रहे युवक ने की फायरिंग

नशे का इंजेक्शन मांग रहे युवक ने की फायरिंग

नशे का इंजेक्शन मांग रहे युवक ने की फायरिंग

अजय जायसवाल
गोरखपुर। एबीएस हॉस्पिटल में रविवार दोपहर नशीला इंजेक्शन न मिलने पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली चलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चंद घंटों में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध पिस्टल बरामद कर लिया।


नशे में डूबना चाहते थे प्रेमी-प्रेमिका
दोनों नशे का इंजेक्शन लेकर प्रेम में डूबना चाहते थे। दोनों की पहचान जंगलमातादीन निवासी जावेद उर्फ छोटू और इंद्रानगर निवासी सोना ठाकुर उर्फ यशस्वी सिंह के रूप में हुई है। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास पर एबीएस हॉस्पिटल है। अस्पताल संचालक अफजल खान का आरोप है कि रविवार सुबह 6ः30 बजे एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। नशे का इंजेक्शन मांगने लगे।
अस्पताल कर्मियों ने डॉक्टर का पर्चा दिखाने को कहा, तो युवक विवाद करने लगा। बीच-बचाव करने पर मनबढ़ ने अस्पताल पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों ने युवक और युवती को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। इसके बाद आरोपी जावेद उर्फ छोटू अंसारी और उसकी प्रेमिका सोना ठाकुर उर्फ यशस्वी सिंह ने असलहा निकालकर दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार जावेद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ थाने में चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास, हत्या, लूट सहित कई संगीन धाराओं में 15 केस दर्ज हैं। दोनों नशे का इंजेक्शन लेकर एक दूसरे के प्यार में डूब जाना चाहते थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read