HomeJaunpurJaunpur News : शहरों की तरह गांवों का विकास कर रही सरकारः...

Jaunpur News : शहरों की तरह गांवों का विकास कर रही सरकारः रमेश

Jaunpur News : शहरों की तरह गांवों का विकास कर रही सरकारः रमेश

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार शहरों की तर्ज पर गांवों को भी सभी सुविधाओं से सुसज्जित कर रही है। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने जैनपुर गांव में पंचायत भवन शिलान्यास के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण होने से अब लोगों को तहसील व ब्लाक का चक्कर नहीं लगाना होगा।

गांव में पार्क, मॉडल तालाब, घर-घर पेयजल योजना के तहत पानी पहुंचाने, खेलकूद के मैदान समेत स्टेडियम निर्माण का कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा बिजली से हर मजरे को जोड़ने के लिये संकल्पित हूं। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गरीब तक पहुंचाने का कार्य करुंगा। विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने के लिये अवरुद्ध विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के साथ ही विकास कार्यों को निरंतर गति देने के लिये पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि गांव और विकास खण्ड के विकास के लिये सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है जल्द ही गांव की दशा और दिशा बदले स्वरूप में दिखेगा। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष भीम सिंह एवं संचालन पवन पाल ने किया। ग्राम प्रधान उर्मिला देवी एवं सेक्रेटरी जितेंद्र शाह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अजय मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, अमन वर्मा, सालिकराम वर्मा, राकेश वर्मा, तेज बहादुर अरविंद, अविनाश तिवारी, कल्लू तिवारी, श्याम नारायण तिवारी, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read