जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में युवा नेता ने बाटे अंगवस्त्रम
963147
जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में युवा नेता ने बाटे अंगवस्त्रम
जितेन्द्र सिंह चौधरी सारनाथ, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र में स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को युवा समाजेवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं. 65 जलालपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन तनय मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर वृद्ध माताओं और बुजुर्गों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही उपस्थित वृद्धों को साड़ी वितरित करते हुये कहा कि अपनों के बीच तो जन्मदिन सभी मनाते हैं।
इस बार हम अपना जन्मदिन उनके बीच मनाएंगे जिनका परिवार नहीं या ऐसे लोग जो किसी कारण से अपने परिवार से दूर रहते हैं, वहां उपस्थित सभी बड़े बुजुर्गों और माताओं ने पवन को खूब प्यार और केक खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डा. शैलेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह, भाई ठाकुर, परमीत सिंह, देवेश मिश्रा, सोनू जायसवाल, दीपक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।