गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति ने शुरू किया सेनेटरी पैड वितरण कार्य
गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति ने शुरू किया सेनेटरी पैड वितरण कार्य
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण व स्वच्छता की दृष्टि से बीपीएल कार्डधारक एवं गांव की गरीब महिलाओं व बच्चियों को सेनेटरी पैड का वितरण का शुभारंभ सीएमएस आडिटोरियम विशाल खंड 1 गोमती नगर शुभारंभ हुआ जो निरंतर ऐसे ही चलता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, संयुक्ता भाटिया महापौर, दिवाकर त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि लखनऊ के विकास के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के योगदान को विस्तार से रूपरेखा बताई। मुकेश शर्मा अध्यक्ष व एमएलसी ने महिलाओं को स्वच्छता की जानकारी हुआ।
सेनेटरी पैड की उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के ओएसडी केपी सिंह, डा. राघवेन्द्र शुक्ल जनसंपर्क अधिकारी रक्षा मंत्री, आशुतोष टंडन विधायक, नीरज बोरा विधायक, रामकृष्ण यादव पार्षद गोमती नगर, जन कल्याण महासमिति के अध्यक्ष डा. बीएन सिंह, कर्नल एएन पाण्डेय, आलोक मिश्रा, सीजी नायक, विनोद तिवारी, जितेंद्र पांडेय, विनय जौहरी, मनोज मिश्रा, सुमित मिश्रा, अजय तिवारी, अमन यादव, सुंदरम दुबे, आनंद पांडेय, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे। नंदिनी मिश्रा, नम्रता सिंह, प्रतिभा शाही, लक्ष्मी धामी, दीपा नेगी, शोभा वर्मा, निर्मला सिंह, उमा सिंह, डा. सुषमा, अर्चना अग्रवाल, सुषमा तिवारी, सुजाता देवी गोमतीनगर के 17 गांव से लगभग 1150 से अधिक गरीब महिलाओं को सेनेटरी पैड एवं जलपान भी वितरित किया। रक्षामंत्री के ओएसडी केपी सिंह व दिवाकर त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने नंदिनी मिश्रा की महिलाओं के प्रति सेवा भावना की प्रशंसा किया। मंच का संचालन त्रिलोक अधिकारी महामंत्री ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।