संकट के दौर में बदले की भावना से काम न करे योगी सरकारः ललई यादव | #TejasToday

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पुरानी फिल्म का एक गाना है अपनों पे करम, गैरों पे सितम यह गाना आज की तारीख में जिले विपक्ष के जनप्रतिनिधियों पर बैठ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में टूटती सांसों को आक्सीजन की संजीवनी देने के लिए की गई पहल भी राजनीतिक भेदभाव का शिकार हो गई है।
जिले में सत्ताधारी दल के नेताओं के क्षेत्र में तो आक्सीजन प्लांट सहित अन्य सुविधाओं की पूर्ति के लिए कवायद शुरू कर दी गई जबकि विपक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधियों को काम शुरू होने की तारीख का इंतजार है। इनके क्षेत्रों में प्लांट के शिलान्यास के लिए न प्रशासनिक अफसरों को फुर्सत मिल रही है और न ही कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों को। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि कोरोना महामारी से स्थिति बहुत गंभीर है। आक्सीजन प्लांट के लिए जिले में सबसे पहले मैंने पत्र लिखा मगर अब तक शाहगंज में इसका शिलान्यास नहीं हो पाया है। कई बार अफसरों से बात कर चुका हूं लेकिन वह समुचित जवाब नहीं देते हैं। यह आपदा का समय है या किसी क्षेत्र विशेष के लिए नहीं आई है। अफसरों को पक्ष विपक्ष बुलाकर काम करने की जरूरत है सत्ता के दबाव में वह ऐसा कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों ने पहली बार भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया था। अपने निधि से स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए धनराशि आवंटित की दूसरी लहर में जब आक्सीजन की जरूरत पड़ी तब भी सभी ने एकमत होकर अपने निधि से धनराशि आवंटित करने में देर नहीं लगाई। जिला प्रशासन की एक अपील पर सभी ने अपने अपने क्षेत्र में आक्सीजन प्लांट लगाने कंसंट्रेटर की व्यवस्था करने सहित अन्य व्यवस्था के लिए धनराशि अवमुक्त करने का पत्र जारी कर दिया अमूमन सभी के 5 अप्रैल के अंत तक अफसरों तक पहुंच गए थे। अब इस पर अमल की बारी आई तो जनता दल के जनप्रतिनिधियों को तरजीह मिली जबकि विपक्ष के विधायकों के इलाकों में को भुला दिया गया।
श्री यादव ने कहा कि सदर विधायक गिरीश चन्द्र यादव के क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल, बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र के क्षेत्र में बदलापुर, सीएचसी केराकत व मड़ियाहूं के लिए सीएचसी में आक्सीजन प्लांट शिलान्यास हो चुका है। इससे भाजपा विधायक एवं सांसद बीपी सरोज के पत्र मछलीशहर पर भी प्लांट लगाने के लिए 12 मई को ही पूरी कर ली गई। योजना निदेशक डीआरडीए सिंह का कहना है कि सभी विधायकों के मिल गई है। वहां भूमि पूजन करा दिया गया है। अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से भी समय मिलेगा, उनके क्षेत्र में भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।









