कवरेज करने गये पत्रकारों पर प्रधान व समर्थकों ने किया जानलेवा हमला | #TejasToday
रामसनेही घाट पुलिस से हुई शिकायत, नहीं हुई विधिक कार्यवाही, अब अनशन करेंगे पत्रकार
तेजस टूडे ब्यूरो
बाराबंकी। रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुरारपुर में 25 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। दूसरे पक्ष ने सुनवाई न होते देख पत्रकारो को बुला लिया जबकि दबंग ग्राम प्रधान मुरारपुर राम शरन वर्मा ने अपने समर्थकों ने कवरेज करने आई पत्रकार टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम मुरारपुर में विवाहित महिला की हुई मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। विवाहित महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई, यह तो समय के गर्भ में है। ग्रामीणों ने पत्रकारों को दिया महिला की मौत की सूचना पत्रकारों को दी पहुंची पत्रकार टीम ने जब ग्राम प्रधान से पूछा कि यहां कोई अप्रिय घटना घटित हुई है क्या? इतना सुनते ही ग्राम प्रधान राम शरन वर्मा आग बबूला हो गये। कुछ न बताते हुए पत्रकारों पर ग्राम प्रधान राम शरण सहित उनके समर्थकों ने ग्राम प्रधान के कहने पर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे तथा पत्रकार डा. मनीष सिंह सहित उनके साथियों को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिये। पत्रकार डा. मनीष के पर्स में 4600 रुपये सहित मोबाइल, सोने की चेन आदि छीन लिये गये। पीड़ित पत्रकारों ने तत्काल कोतवाली रामसनेही घाट में लिखित नामजद प्रार्थना पत्र दिया परन्तु पुलिस द्वारा न पीड़ित पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और न ही कोई विधिक कार्यवाही की गई। रामसनेही घाट पुलिस ने उल्टा मुरारपुर समाचार संकलन करने गए पत्रकारों को धमकाने में लग गया जहां प्रधान रामशरण वर्मा, लल्लन, चौधरी, रिंकू, पप्पू, मैकू, मुकुल, इंद्रमणि, विमलेश, खन्नू, पप्पू यादव सहित दर्जनों अज्ञात लोगों ने पत्रकारों पर जानलेवा हमला करते हुये धमकी दिया। अपने को घिरा देख पत्रकार मौके से अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से भाग निकले। पत्रकारों ने मारपीट की सूचना डायल 112 पर दी। प्रधान व उनके समर्थकों द्वारा पत्रकारों की छीनी हुई बाइक मौके पर पहुँची पीआरवी ने पत्रकारों को सौंप दी। इस घटना से पत्रकार जगत में आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकरण को लेकर क्षेत्रीय पत्रकारों द्वारा प्रशासन को चेतावनी भी दी गई है। अगर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता तो वह जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर कोविड नियमों का पालन करते हुए अनशन शुरू करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी रामसनेही घाट पुलिस प्रशासन की होगी। अब देखना यह है कि प्रकरण का उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर आरोपियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं क्या पत्रकार को न्याय मिल पाता है या नहीं? सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों के हित में नए-नए कानून बनाती रहती है लेकिन जब पत्रकारों पर हमला होता है तो प्रशासन दूर जाकर खड़ा होता है। क्या योगी सरकार की यही सुरक्षा व्यवस्था है? आए दिन कहीं न कहीं पत्रकारों का शोषण होता रहता है। पत्रकारों के शोषण का प्रकरण पहली बार नहीं आए दिन जगह-जगह पत्रकारों को झेलना पड़ता है। पत्रकारों के शोषण ऐसे ही होता रहा तो वह दिन दूर नहीं………………………? परन्तु जब उनकी सुरक्षा की बात आती है तो शासन-प्रशासन मुंह मोड़ लेता है। खैर अब देखना यह है कि संविधान का चौथा स्तंभ कहा जाने वाला मीडिया अर्थात् पत्रकार को किस प्रकार से न्याय मिलता है।









