HomeJaunpurकोरोना महामारी में देवदूत से कम नहीं ज्ञान प्रकाश सिंह | #TejasToday

कोरोना महामारी में देवदूत से कम नहीं ज्ञान प्रकाश सिंह | #TejasToday

कोरोना महामारी में देवदूत से कम नहीं ज्ञान प्रकाश सिंह | #TejasToday

जिला प्रशासन की अपेक्षा पर हमेशा खरा उतरे

दोनों लहरों में सहयोग कर समाज में दिया एक नया संदेश

जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना में समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह देवदूत से कम नहीं है। जब भी जिला प्रशासन ने उनसे सहयोह की अपेक्षा की वह हमेशा खरा उतरे। उन्होंने कोरोना महामारी के पहले व दूसरी लहर में गरीबों, बेसहारों को सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग करके समाज में एक नया संदेश दिया है। उन्होंने समाज सेवा की परिभाषा को चरितार्थ कर दिया। गरीबों की सेवा करने के लिए जिस ईमानदारी और निष्ठा से काम किया उससे स्वयं सेवी संगठनों व समाज सेवा की अलख जगाने वालों को सीख लेने की जरूरत है।

शास्त्रों में कहा गया है कि गरीबों व बेसहारों को भोजन कराने पर काफी पुण्य मिलता है। ज्ञान प्रकाश सिंह इस महामारी में गरीबों के लिए भोजन का पैकेट बंटवा कर पुण्य कमा रहे हैं। वैसे तो जनपद में बहुत ऐसे व्यापारी और धनवाले है लेकिन धन खर्च करने वाले को दिल होना चाहिए। बताते चले कि कोरोना की पहली लहर में ज्ञान प्रकाश सिंह ने लाकडाउन के दौरान काफी दिनों तक भोजन का पैकेट बंटवाए। मध्यम वर्ग के परिवारों को राशन का पैकेट घरों तक पहुंचवाया। मुंबई से बस द्वारा लोगों को जनपद में लाए।

महामारी की दूसरी लहर में जिला प्रशासन को पांच आक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपा, दो सेमी वेंटीलेटर मशीन सौंपा। अभी हाल में काशी प्रांत के कार्यवाह मुरलीपाल द्वारा किचन का उद्घाटन करवाकर भोजना का पैकेट बंटवाया जा रहा है। यहीं नहीं कोरोनो दवा कीट का भी वितरण लगातार किया जा रहा है। बताते चले कि जनपद की मिट्टी से लगाव होने के कारण मुंबई रहने के बावजूद जनपद के संर्वागीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में तथा गरीबों, जरूरत मंदों की सहायता करने के लिए हमेशा अग्रणी रहे। हालत यह है कि अगर कोई मदद के लिए उनके पास पहुंचा तो वह खाली हाथ कभी नहीं लौटा। वह स्वयं कहते है कि ईश्वर ने जब हमे उस लायक बनाया है तो जरूरत मंदों की सहायता करने में कभी पीछे नहीं रहूंगा।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read