सपा—कांग्रेस पर योगी ने बोला हमला, कहा- देश से खत्म हो रहा आतंकवाद एवं नक्सलवाद

सपा—कांग्रेस पर योगी ने बोला हमला, कहा- देश से खत्म हो रहा आतंकवाद एवं नक्सलवाद

अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महसी तहसील के रमपुरवा बाग में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 1978 में शुरू होने वाले योजना का विकास अब हो रहा है। ऐसे में सोचिए कि विकास किसके सरकार में होती है। जनता को यह समझना होगा कि जिस सरकार में विकास हो रहा अपराध खत्म हो रहा है, उनको बार-बार मौका देना चाहिए। महसी तहसील के रमपुरवा बाग में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा आयोजित हुई। साढ़े 3 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री का विधायक सुरेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, डा. आनंद गोंड समेत अन्य ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करना शुरू किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में देश काफी पीछे चला गया। इसका उदाहरण है कि 1978 में शुरू हुई विकास परियोजनाओं का काम इस समय नरेंद्र मोदी की सरकार करवा रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर भ्रष्टाचार किया विकास कार्य होने से पहले ही उनका कमीशन मिलना जरूरी था। जिसके चलते विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पाता था। भाजपा सरकार में देश से आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो रहा है अब देश विकास के रास्ते पर चल रहा है, इसको हम सभी और हमारे आने वाली पीढ़ी भी देखेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent